Header Ads

अतिक्रमण के नाम पर गुंडागर्दी..

आज बोकारो सेक्टर-9 हरला थाना क्षेत्र के राजेन्द्र मोड़ पर दरभंगा मिसठान भंडार में टीए डिपार्टमेंट ने दवंगई का परिचय देते हुए तांडव मचाया। इस घटना में दुकान मे रखे सामानों को फेका गया तथा दुकान मे लगे बाँस को काट डाला गया। 


दुकानदार "राजगीर साव" ने बताया की इसके पूर्व भी वह कई बार इनकी दादागिरी का शिकार होता रहा हैं। परंतु इस बार दूकानदार के साथ कुछ ज्यादा ही ज्यादती हो गयी। दरभंगा मिसठान भंडार के मालिक के अनुसार बोकारो इस्पात प्रबंधन में तैनात टीए डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने इनसे 50 हजार रूपये की माँग की थी पर जब दुकानदार ने पैसे देने में असमर्थता जताई तो टीए जवानो द्वारा दल-बल के साथ दुकान को तहस नहस कर दिया गया।

निचे विडियो देखें

दुकानदार का कहना है यह दुकान वे कई वर्षों से चला रहे हैं। कई अधिकारी आए और गए पर किसी को परेशानी नहीं हुई। बोकारो मे बहुत सारी अतिक्रमित दुकाने है लेकिन इन्हें ही क्यों निशाना बनाया गया। अगर हटाना ही है तो एक साथ नगर के सारे अतिक्रमण को हटाया जाए। दुकानदार के अनुसार वे व्यक्तिगत क्लेश भावना का शिकार हुए हैं।




यह भी पढ़ें...




No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.