Header Ads

मशहूर वेडिंग फोटोग्राफर गुलजार सेठी सिखाएंगें फोटोग्राफी के गुर..

बोकारो में रविवार 26 मार्च को फोटोग्राफी वर्कशॉप आयोजित की गई है। TAMRON INDIA द्वारा होटल क्लासिक, सेक्टर-4 में आयोजित होने वाली इस वर्कशॉप में जाने-माने वेडिंग फोटोग्राफर "गुलजार सेठी" फोटोग्राफी से जुड़ी कई जानकारियां साझा करेंगें। 


बोकारो अपडेट्स से खास बातचीत में गुलजार सेठी ने कहा कि रोज नई टैक्नोलॉजी आ रही है पर अभी भी हमारे यहां थ्री डी फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी पर बहुत काम नहीं हुआ है। आने वाला वक्त इसी टैक्नोलॉजी का होगा। वैसे आजकल फोटोग्राफी में गलती कम होती है क्योंकि असल में फोटो तो कैमरा ही लेता है इसलिए कई गड़बड़िया तो वह खुद ही संभाल लेता है। लेकिन इसके बावजूद भी जो अहम बात है वह है फोटोग्राफी का नजरिया होना। तकनीक और समझ दो अलग-अलग बातें हैं। इनके समन्वय से बेहतर काम होता है।


फोटोग्राफी वर्कशॉप 26 मार्च को सुबह 10 बजे से 5 बजे शाम तक चलेगा एवं इस वर्कशॉप में फोटोग्राफर्स को TAMRON Lenses के सभी रेंज का प्रदर्शन और अनुभव भी कराया जाएगा। 

इस वर्कशॉप से जुडी ज्यादा जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें :
सिद्धान्त शेखर मो० : 7488312789 




यह भी पढ़ें...




No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.