Header Ads

भैरवनाथ महोत्सव को लेकर समीक्षा बैठक..

आज बोकारो उपायुक्त राय महिमापत रे ने चंदनकियारी में आयोजित होने वाले भैरव महोत्सव को लेकर समीक्षा बैठक अपने कार्यालय कक्ष में की। उपायुक्त श्री रे ने जिला खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि ससमय सारी तैयारियां पूरी करना सुनिश्चित करें। 

उपायुक्त श्री रे ने कहा कि भैरव महोत्सव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी पदाधिकारी अपनी जवाबदेही को पूरा करने के लिए हमेशा तैयार रहें। उन्होंने भैरव महोत्सव को लेकर जिला खेल पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को अलग से बैठक करने का निर्देश दिया। उन्होंने आगामी 27 मार्च तक आयोजन से संबंधित आयोजन समिति गठित करने का निर्देश जिला खेल पदाधिकारी को दिया। साथ ही, आयोजन-स्थल पर बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। 


बैठक में उपविकास आयुक्त रामलखन प्रसाद गुप्ता, निदेशक डीआरडीए संदीप कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी चास श्रीमती मेनका, जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सह जिला खेल पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी पी.वी.एन. सिंह, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चंदनकियारी रविन्द्र गुप्ता, अंचल अधिकारी प्रमोद राम सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।



यह भी पढ़ें...




No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.