Header Ads

बोकारो जिला स्थापना दिवस पर जल बैण्ड का होगा राॅक शो..

आज उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने आगामी 01 अप्रैल को 27वाँ बोकारो जिला स्थापना दिवस मनाये जाने से संबंधित संवाददाता सम्मेलन का आयोजन समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित किया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष बोकारो जिला स्थापना दिवस धुमधाम से मनाया जायेगा। 


उपायुक्त श्री रे ने बताया कि 1 अप्रैल को शाम 6:30 बजे से सेक्टर-5 स्थित पुस्तकालय मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम -सह- राॅक शो का आयोजन किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केन्द्र इण्डियन आईडल सिजन-5 के प्रथम रनर रहे राकेश मैनी होंगे। राकेश मैनी की बैण्ड जो कि जल बैण्ड के नाम से प्रसिद्ध है इस कार्यक्रम में भाग लेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हास्य कवि मो0 जाकिर खान भी शामिल होंगे। इसके साथ ही झारखण्ड के जैप-1 का बैण्ड को भी बोकारो स्थापना दिवस के अवसर पर अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। 


उपायुक्त श्री रे ने कहा कि 1 अप्रैल को शाम 4 बजे से एक पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन बोकारो क्लब में किया जायेगा। पेंटिंग हेतु बोकारो जिला के विभिन्न स्कूलों के चयनित चित्रकार छात्र एवं छात्राओं को आमंत्रित किया गया है। पेंटिंग प्रतियोगिता 3 से 10 आयु वर्ग, 11 से 18 आयु वर्ग एवं 19 से अधिक आयु वर्गो के बीच तीन श्रेणियों में आयोजित की जायेगी। 


उपायुक्त श्री रे ने बोकारो स्थापना दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिले के पदाधिकारियों एवं इवेन्ट मेनेजर के साथ अलग से बैठक भी की तथा 27वाँ स्थापना दिवस समारोह की तैयारी ससमय पुरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने इवेन्ट मेनेजर को बोकारो जिला स्थापना दिवस में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करने हेतु प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया। 


संवाददाता सम्मेलन में उपायुक्त श्री राय महिमापत रे के अलावा डीआरडीए निदेशक श्री संदीप कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री विकाश कुमार हेम्ब्रम, प्रशिक्षु उप समाहर्ता श्री पंकज कुमार, बाॅबीस इन्टरटेनमेंट के ईवेन्ट मेनेजर श्री मिर्णाल सिंह सहित सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मिडिया के संवाददाता उपस्थित थे।  




यह भी पढ़ें...




No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.