Header Ads

सीआरपीएफ की बड़ी सफलता, भारत बन्द के दौरान बम बरामद..

आज नक्सलियों द्वारा आहूत भारत बंद को देखते हुए 26 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट श्री अखिलेष कुमार सिंह के निर्देश पर अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र झुमरा पहाड़ के तलहटी में स्थित गाँव अम्बाटॉड, रोला, बड़की मुरपा के घने जंगलों में बी/26 समवाय द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व बी/26 बटालियन के सहायक कमाण्डेंट श्री दीपेन्द्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। 

सर्च अभियान के दौरान सूचना प्राप्त हुई की रोला एवं बड़की मुरपा के बीच नक्सलियों द्वारा कुछ विस्फोटक सामग्री छुपा कर रखी गई है जिसके तहत बटालियन द्वारा इस इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया गया। इसके फलस्वरूप सर्च के दौरान नक्सलियों द्वारा रोला एवं बड़की मुरपा के बीच जँगलों में छिपाकर रखे गये 05-05 किलोग्राम के 02 आई0ई0डी0 की बरामदी हुए।


ज्ञात हो की आज प्रतिबंधित माओवादी संगठन भाकपा माओवादियों द्वारा बुलाये गए भारत बंद को लेकर सूबे में पुलिस अलर्ट पर थी। बीते आधी रात को शुरू हुए बंद को लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किये गए निर्देश में सभी जिलों के एसपी को सरकारी संपत्ति पर विशेष चौकसी बरतने को कहा गया था। साथ ही हाईवे पर भी नजर रखने का भी निर्देश था। माओवादी अक्सर अपने बंद के दौरान सरकारी संपत्ति को टारगेट करते हैं। परंतु आज नक्सलियों द्वारा छिपा कर रखे गए ये दोनों बम, सीआरपीएफ और पुलिस की सजकता से बरामद कर लिए गए साथ ही नक्सलियों के किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के मनसूबे पर पानी फिर भी दिया गया। 

बता दें की मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स के आंकड़े के अनुसार झारखण्ड देश का दूसरा राज्य है। जहां नक्सली सबसे ज्यादा एक्टिव हैं। पिछले दो साल के आंकड़ों के अनुसार जहां एक ओर माओवादी घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। वर्ष 2016 में 2015 की तुलना में माओवादी गतिविधियां बढ़ी है। साथ ही सिक्यूरिटी फ़ोर्स की कैजुअलिटी में भी इजाफा है। एमएचए के अनुसार राज्य में लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म मामले में भाकपा माओवादी और इससे अलग हुए छोटे-छोटे ग्रुप ज्यादा खतरनाक साबित हो रहे हैं।


यह भी पढ़ें...




No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.