Header Ads

राज्यस्तरीय खादी महोत्सव में फैशन शो का आयोजन..

बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर चार डीएवी स्कूल के समीप मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय खादी व पीएमइजीपी महोत्सव में आज फैशन शो का आयोजन किया गया। 15 दिनों तक चलने वाली इस महोत्सव में झारखंड, बिहार, सिक्किम, मणीपुर, बंगाल के साथ-साथ राजस्थान, महाराष्ट्र व यूपी के स्टॉल भी लगाए गए हैं। इसमें बंगाल का सिल्क, बिहार का भागलपुरी सिल्क, असम का अण्डी, आन्ध्र प्रदेश तेलंगाना समेत कई प्रदेशों के खादी और ग्रामोद्योगी उत्पाद मिल रहे हैं। इस महोत्सव के माध्यम से खादी की प्रदर्शनी व बिक्री की जा रही है। खादी उत्पादों पर विशेष छूट भी संस्थाओं द्वारा प्रदान की जा रही है। 



बता दें की खादी ग्रामोद्योग ने हाल में रेमंड के साथ समझौता किया है, जिसके तहत खादी के उत्पाद को रेमंड द्वारा अत्याधुनिक तकनीक से विकसित कर बिक्री की जायेगी। इसी के तहत आज  फैशन शो का आयोजन किया गया।


इसके साथ ही पीएमईजीपी के ग्रामोद्योगी उत्पादों के भी स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें सहारनपुर का फर्नीचर, असम से बांस और बेंत के सोफे, पंजाब का फुलकारी, चिनहट का टेरीकोटा, विभिन्न राज्यों से आए हुए आकर्षक कालीन, खादी के ब्रान्डेड मधु, आयुर्वेदिक दवाएं आदि चीजें भी मेला में मिल रही है। 

(P.C : Hemant)



यह भी पढ़ें...




No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.