Header Ads

कराटे चैंपियनशिप में बोकारो का शानदार प्रदर्शन..

पश्चिम बंगाल के दुत्तापुकुर में आयोजित एक दिवसीय "जेकेए इंडिया इंटर क्लब चैंपियनशिप" में बोकारो की टीम ने ब्रोंज, सिल्वर व गोल्ड पदक पर अपना कब्ज़ा जमाया है। 


बोकारो के जेकेए शोटोकन कराटे अकादमी के चीफ इंस्ट्रक्टर सेंसेई काशिफ अहमद ने बताया की उनकी टीम के राहुल कुमार ने फाइट में ब्रोंज, राजकिशोर केवट ने सिल्वर और अमृत ने इस चैंपियनशिप में गोल्ड पदक जीता है। इस चैंपियनशिप में झारखण्ड तथा बंगाल के कई टीमों ने भाग लिया था, जिसमे बोकारो का सबसे शानदार प्रदर्शन रहा।




यह भी पढ़ें...




No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.