जेपीएससी छात्र प्रदर्शन के दौरान हुए उग्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज..
आज छठी सिविल सेवा पीटी रिजल्ट के विरोध में अभ्यर्थियों ने सुबह 11 बजे आरक्षण अधिकार मोर्चा के बैनर तले रांची स्थित जेपीएससी कार्यालय का घेराव किया। घेराव की वजह से यहां ट्रैफिक जाम हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझाने की काफी कोशिश की।
जब छात्र नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले दागे। लाठीचार्ज में कई छात्र जख्मी हुए।
दर्जनों छात्रों को हिरासत में लिए गए। एक स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल है। इन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है।
इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गया। पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो कुछ छात्रों ने पुलिस वैन और वाटर कैनन टैंकर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इनके लीडर बंधु तिर्की को हिरासत में लिया गया। फिर जाकर सड़क जाम खत्म हुआ।
बताते चलें कि जेपीएससी कार्यालय का घेराव के दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि पीटी परीक्षा के रिजल्ट में एसटी, एससी, ओबीसी को प्रदत आरक्षण से छेड़छाड़ की गई है। साथ ही कट ऑफ मार्क्स जारी करने,शिक्षक नियुक्ति में सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन की बाध्यता तत्काल समाप्त करने की मांग की है। मोर्चा का कहना है कि जबतक सुधार नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें...







No comments