Header Ads

जमुंपनिआ गाँव मे एक भटकता हुआ बच्चा मिला..

आज रात्रि लगभग 8 बजे नावाडीह थाना के जमुंपनिआ गाँव मे एक भटकता हुआ बच्चा कुछ गांव वालों को दिखा। उक्त बच्चे के चेहरे, गाल व पैर पर चोट लगी हुई थी। गाँव वालों ने तत्काल इसकी जानकारी नावाडीह थाना को दी। उक्त बच्चे को चोटिल देख नावाडीह पुलिस ने सर्वप्रथम बच्चे का इलाज नावाडीह के सरकारी अस्पताल मे करवाया एवं इसके उपरांत बच्चे को बाल कल्याण समिति बोकारो के सामने प्रस्तुत किया गया। 


बच्चे की उम्र लगभग 13 वर्ष है और अभी तत्काल आश्रय हेतु बच्चे को मानव सेवा आश्रम, सेक्टर 5 में रखवाया गया है । बालक अपना नाम ननकू कुमार, पिता जयचंद, माँ बिरसु देवी,गाँव का नाम मझरो बता रहा है । बच्चे की कल जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट बोकारो से कॉउंसेलिग करवाई जायेगी एवं इसे इसके परिवारवालों तक पहुचाने का प्रयास किया जायेगा। 



यह भी पढ़ें...




No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.