तेजस्विनी महिला संघ "बोकारो" में नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित..
तेजस्विनी महिला संघ, जरीडीह (बोकारो) जो की प्रदान प्रवर्तित एक प्रखण्ड स्तरीय महिला मंडलों का फेडरेशन है। यह फेडरेशन JSLPS एवं प्रदान के साथ मिलकर "आजीविका" परियोजना में जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करते हुए नियोजित है। "आजीविका" भारत व राज्य सरकार के द्वारा गरीबी उन्मूलन की दिशा में प्रारम्भ किया गया परियोजना है। इसका उद्देश्य ग्रामीण समुदायों में विशेषकर गरीब तबके के लोगों को उनके जीविकोपार्जन के लिए समुचित अवसर उपलब्ध करना है। परियोजना के उद्द्येश्यों को सफलता पूर्वक प्राप्त करने के लिए परियोजना को ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर कार्य करने वाले कर्मठ और समर्पित युवाओं की जरुरत है।
निचे दिए गए विवरणानुसार योग्य अभ्यर्थियों द्वारा नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं
पदनाम : Federation Manager
रिक्तियां : 1
योग्यता : Graduate/Post Graduate (Minimum 50%)
(Preferences : MSW/RD/B.Tech/B.Sc Ag. with 2 years work experience in the field of rural development.)
कार्य विवरण :फेडरेशन के साथ मिलकर NRLM के पुरे काम काज को देखना, समीक्षा करना, फेडरेशन के सामुदायिक का प्रशिक्षण करना आदि
मानदेय : मासिक वेतन : 22000/- से 25000/-
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
पदनाम : Livelihood-Data Entry Operator (DEO)
रिक्तियां : 1
योग्यता : मैट्रिकुलेशन या उससे अधिक की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी , कम्प्यूटर विषय में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स
उम्र : न्यूनतम 18 वर्ष
कार्य विवरण : सभी महिला मंडल, ग्राम संगठन सम्बंधित जानकारी, मीटिंग की जानकारी, प्राप्त ट्रेनिंग तथा अन्य जानकारियों को आजीविका के MIS में इंट्री करना, ऑफिस फाइलों का प्रबंधन, जरुरत के अनुसार संघ के अन्य कार्यों में मदद करना।
मानदेय : मासिक वेतन : 7000/- से 8000/-
आवेदन हेतु सामान्य निर्देश
1. इन पदों पर प्रारंभिक नियुक्ति दो वर्ष हेतु अनुबंध के आधार पर की जायेगी, जिसका नवीनीकरण वार्षिक रूप से कार्य के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा ।
2. उपरोक्त योग्यता सह अहर्ता रखने वाले उम्मीदवार निम्नांकित विहित प्रपत्र में आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित प्रति, सक्षम पदाधिकारी द्वारा निर्गत आवासीय प्रमाण पत्र, जन्म तिथि से सम्बंधित मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र , अनुभव प्रमाण पत्र तथा आवेदन पत्र के साथ एक अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करते हुए निम्नलिखित पते पर सामान्य डाक से प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
3. उम्मीदवार अपनी CV, संघ के ई मेल पता tejaswinimahilasangh@gmail.com पर भेज सकते हैं ।
4. आवेदन पत्र निम्नलिखित पते पर केवल सामान्य डाक द्वारा भेजे जा सकते हैं :
प्रदान, जैनामोड़, C/O- हनुमान मंदिर के पीछे, चास रोड, जैनामोड़ बोकारो - 829301
5. पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन निर्धारित पते पर दिनांक 31 मार्च 2017 तक अवश्य पहुंच जाने चाहिए।
6. विलम्भ से पहुंचे आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगें एवं इसकी जिम्मेदारी आवेदक की होगी।
7. आवेदन पत्र में पदनाम की उल्लेख अवश्य करें एवं आवेदन पत्र के साथ शैक्षिणिक योग्यता एवं कार्य अनुभव की अभिप्रमाणित छायाप्रति नहीं पाए जाने की दशा में आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगें।
चयन की प्रक्रिया
1. निर्धारित मानकों के आधार पर योग्य पाये जाने की स्थिति में वस्तुनिष्ट लिखित परीक्षा के लिए आवेदक को फोन के द्वारा सूचित किया जायेगा।
2. आवश्यक योग्यता सह अहर्ता रखने वाले उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक एवं तकनिकी परीक्षाओं में प्राप्त प्राप्तांक, GD एवं इंटरव्यू के आधार पर की जायेगी।
3. आवेदकों को किसी भी चरण पर कोई यात्रा खर्च एवं दैनिक भत्ता देय नहीं होगा।
यह भी पढ़ें...



No comments