Header Ads

पुस्तकालय के लिए पुस्तक करें दान..

पाठकों बोकारो के चास महिला इंटर महाविधालय से एक बड़ा अभियान चलाया गया है। इसके तहत दिनांक 31 मई 2017 तक दस हजार इंटर और स्नातक की पुस्तके संग्रह का लक्ष्य है..


इस अभियान के बारे में बात करते हुए चास महिला इंटर महाविधालय के सचिव श्री राजेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया की इस प्रयास के पीछे मकसद है कि इससे समाज में पुस्तक दान करने का योग्य वातावरण निर्मित हो। जिससे समाज के ऐसे वर्गों को भी पुस्तकें मिल सके जिन लोगों के पास अब तक पुस्तकें नहीं पहुंच सकी हैं या फिर पुस्तक पहुंचने की रफ्तार काफी धीमी है। उन्होंने कहा की अध्ययन के शौक को तमाम लोगों तक विस्तारित करने और अपने आसपास के विशाल समाज को शिक्षा का लाभ प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता है। ऐसे प्रयास बजटीय आवंटन या सरकारी कार्यक्रमों से भी कहीं ज्यादा विशेष हैं। यह एक सामूहिक पहल है, जिसका हमारे समाज पर सकारात्मक प्रभाव नजर आएगा। ऐसे प्रयास हमारे मूल्यों एवं संस्कृति से जुड़े हुए हैं।

श्री विश्वकर्मा ने आगे बताया की पुस्तक दान के लिए चास-बोकारो में कुल छः संग्रह स्थल बनाया गया है। साथ ही पुस्तक दान के लिए E mail या फ़ोन से भी संपर्क किया जा सकता है, तत्पश्चात बताई जगह से पुस्तक संग्रह कर लिया जाएगा। उन्होंने समाजसेवियों, सम्भ्रान्त नागरिकों से भी आह्वान किया है कि पुस्तकालय हेतु कम से कम एक पुस्तक जरूर उपलब्ध कराएं।


मित्रों आइये हम-आप भी इस अभियान से जुड़े और थोड़ा वक्त निकालकर अपने घर में या दोस्तों के पास रखी बेकार पुस्तक दान करें। याद रखें आप महज पुस्तक दान नहीं कर रहे, बल्कि किसी दूसरे को जीवन दे रहे हैं। आप अपनी पुरानी पुस्तकों को तो दान कर ही सकते हैं। साथ ही नई पुस्तकों का भी स्वागत है। विश्वास रखिये इससे गरीब विधार्थियो का भला होने वाला है।

पुस्तक संग्रह स्थल 

चास : चास महिला इंटर महाविधालय
बोकारो : रॉयल दरबार, सिटी सेंटर (सेक्टर-4)
बोकारो : चैम्बर चौक, सिटी सेंटर (सेक्टर-4) 
बोकारो : रंगोली बुटीक सिटी सेंटर  (सेक्टर-4) 
बोकारो : पॉवर मोटर्स, सिटी सेंटर (सेक्टर-4)
बोकारो : उपासना ड्रेसेस, सिटी सेंटर (सेक्टर-4)

आप पुस्तक दान हेतु ईमेल या फोन से भी सम्पर्क कर सकते हैं, पुस्तकें आपके पास से संग्रह कर लीं जाएंगीं..

ईमेल : bookdonatecmc@gmail.com
फोन नं : 9431191966

धन्यवाद!! 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.