NDRF की टीम बोकारो दौरे पर..
आपदा प्रबंधन विभाग की राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एन.डी.आर.एफ) की ग्यारह सदस्यीय दल इन दिनों बोकारो दौरे पर है। ये दल 20 से 25 मार्च तक बोकारो में संभावित आपदाओं के मद्दे नजर विभिन्न स्थलों का दौरा कर रही है।
एन.डी.आर.एफ दल के इन्सपेक्टर श्री सरोज कुमार ने आज अपने दल के साथ उपायुक्त श्री राय महिमापत रे से मुलाक़ात की। उपायुक्त श्री रे ने दल को बोकारो के विभिन्न आपदा संभावित क्षेत्रों के निरीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ ही दल के नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार को नामित किया।
उपायुक्त श्री रे के निर्देश के आलोक में दल ने आज पीवीआर सिनेमा हाॅल का निरीक्षण किया। साथ ही आपदा के अनुरूप अग्निशमन् विभाग की तैयारियों का भी जायजा लिया। दल ने वहां उपस्थित सभी सुरक्षा कर्मचारियों को आपदा की स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण भी दिया। दल का अगला दौरा बी.एस.एल तथा बियाडा क्षेत्र अन्तर्गत पड़ने वाले उद्योगों की सुरक्षा जांच है।
यह भी पढ़ें...



No comments