Header Ads

चास के नए फायर स्टेशन में शुरू हुआ काम..

लंबे समय से चास की जनता की फायर स्टेशन खोलने की मांग अब पूरी हो गई है। बता दे की चास ब्लॉक के पास बने नए फायर स्टेशन ने काम करना शुरू कर दिया है। राज्य मुख्यालय ने दो फायर बिग्रेड वाहन के साथ सात कर्मियों को भी यहां तैनात कर दिया है। अगलगी की घटना पर चास के लोग 06542-265001 पर मदद के लिए फोन कर सकते हैं। 


इसके पहले बोकारो में हवाई अड्डा के पास वर्षो से चल फायर स्टेशन भी काम करता रहेगा। चास में बाइपास रोड पर आए दिन लगनेवाले जाम को देखते हुए लंबे समय से जनप्रतिनिधि समेत अन्य लोग चास में भी फायर स्टेशन खोलने की मांग कर रहे थे। इस मांग पर राज्य मुख्यालय ने चास ब्लाक के पास फायर स्टेशन बनाने का काम शुरू किया। लेकिन पांच वर्षों से चल रहा निर्माण कार्य कई तकनीकी कारणों से बंद व शुरू होता रहा। 

(P.C : Shubham)

पिछले महीने अग्निमशन विभाग के डीजी विभूति भूषण प्रधान चास में बन रहे स्टेशन का निरीक्षण करने आए थे। डीजी ने यहां की समस्याएं सुनीं और मुख्यालय जाते ही यहां सात कर्मियों की पोस्टिंग कर, तुरंत सब स्टेशन चालू करने का आदेश दे दिया।


यह भी पढ़ें...





No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.