Header Ads

सिटी कॉलेज में होगा मल्टीपर्पस एग्जामिनेशन हॉल..

बोकारो के सिटी कॉलेज में नैक एक्रिडिएशन होने के बाद कॉलेज में लगातार डेवेलपमेंट का काम जारी है। कॉलेज में जहाँ टेक्निकल कोर्सेज के विस्तार का प्रयास किया जा रहा है। वहीं पीजी कोर्सेज की भी संख्या को बढ़ा कर दो से पांच करने का आवेदन दिया है।


इसके साथ ही अब कॉलेज में मल्टीपर्पस एग्जामिनेशन हॉल बनाने की तैयारी है। इस हॉल के निर्माण का फैसला झारखण्ड सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा लिया गया है। हॉल में 600 बच्चों के बैठने की क्षमता होगी व इसका निर्माण एचआरडी मिनिस्ट्री पूरी तरीके से अपने फण्ड से करेगी।इस मल्टीपर्पस हॉल का इस्तेमाल कॉलेज में एग्जाम के साथ-साथ  अलग-अलग कार्यक्रम के लिए किया जाएगा। सिटी कॉलेज के प्राचार्य डीके वर्मा के अनुसार कॉलेज की ओर से ज़मीन चिन्हित कर दे दी गई है साथ ही एस्टीमेट भी तैयार है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही कैंटीन के बगल वाले खाली जमीन पर उक्त हॉल का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।


इससे पहले भी राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान(रूस) की ओर से कॉलेज को छात्रो के जरूरतों के लिए फंड दिया गया है।इसके तहत लाइब्रेरी में हर प्रकार की किताबों और लैब के इक्यूपेमेंट्स को मंगया गया है। नए स्टडी रूम को भी शुरू किया गया। अब सिटी कॉलेज में लाइब्रेरी से छात्र एक साथ दो किताबे ले जा सकते है। साथ ही फ्री टाइम में लइब्रेरी में जा कर मैगज़ीन और अन्य किताबे भी पढ़ सकते है।



यह भी पढ़ें...







No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.