दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति..
बोकारो के दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति मिलने वाली है। इसके लिए उन्हें जून तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह छात्रवृत्ति ऐसे दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेगी जो स्नातक या स्नोतकोत्तर में प्रोफेशनल, तकनीकी कोर्स करने के इच्छुक हैं। छात्रवृत्ति मिलने से दिव्यांग विद्यार्थी अपनी पसंद की पढ़ाई कर सकेंगे साथ ही वे उच्चतर पढ़ाई कर समाज में बेहतर काम कर सकेंगे। यह छात्रवृत्ति सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से दी जाएगी। इसमें नेशनल हैंडीकैप्ड फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की भागीदारी रहती है। एनएचएफडीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर इच्छुक विद्यार्थी अंतिम जून तक आवेदन कर सकते हैं।
छात्रवृत्ति के लिए अभ्यर्थी को http://www.nhfdc.nic.in/ पर जाना होगा। यहां दिए आवेदन पत्र में अपनी सारी जानकारी भरना होगा। फिर भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालें। इसके बाद 30 जून तक नेशनल हैंडीकैप्ड फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, पीएचडी हाउस, सीरी इंस्टीट्यूशन एरिया, अगस्त क्रांति मार्ग, नई दिल्ली पर भेजना होगा।
यह भी पढ़ें...


No comments