बोकारो वासियों के सहयोग से मात्र 24 घंटे में टीबी मरीज के लिए जमां हुए 7345 रुपये..
कन्धों से मिलते हैं कन्धे, क़दमों से क़दम मिलते हैं..
हम चलते हैं जब ऐसे तो दिल दुश्मन के हिलते हैं...
जी हाँ दोस्तों दुश्मन टीबी और गरीबी के खिलाफ चल रही हमारी जंग अब कामयाब होते दिख रही है। आज हम बोकारो वासियों की चाल से ये जानलेवा दुश्मन हिल्ल गया है। जिस परिवार की मदद के लिये हाँथ नहीं थे आज सैकड़ों की संख्या में अजनबियों ने उनका हाँथ थामा है... आपको जान कर ख़ुशी होगी की हमारे टीबी डोनेशन ड्राइव में मात्र 24 घंटे के अंदर कुल 7345 रुपये विभिन्न माध्यमों से जमां हुए हैं। (05 मार्च की रात्रि से 6 मार्च रात्रि 10 बजे तक)
दोस्तों टीबी मरीज का परिवार आर्थिक तंगी में हैं और हमारी छोटी सी मदद उसकी जान बचा सकती है।डोनेशन देने के कारणों का एक संक्षिप्त विवरण आप निचे फेसबुक के पोस्ट पर पढ़ सकते हैं या फिर इस लिंक पर भी क्लिक कर पढ़ा जा सकता है।
दिनांक 6 मार्च तक के कुल अनुदान का विवरण :
पेटीएम के माध्यम से : 5028 रुपये
मरीज के भाई के अकाउंट के माध्यम से : 2351 रुपये
और एक एसबीआई बडी से ट्रान्सीक्शन हुआ : 25 रुपये
दोस्तों इस डोनेशन ड्राइव के जरिये, हमें टीबी मरीज के परिवार के लिए 50 से 60 हजार रुपये तक का इंतजाम करना है। जिससे वो जल्द से जल्द अपना इलाज करा सकें। हम उन सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद देतें हैं, जिन्होंने हम पर विश्वास कर हमारे टीबी डोनेशन ड्राइव में बढ़-चढ़ कर सहयोग किया है। बता दें की इस ड्राइव में अभी और भी पैसे आने बाकी हैं, कुछ लोगों ने हमारी टीम से बात कर चेक देने की बात कही तो कइयों ने हमसे मिल कर डोनेशन देने का वादा किया है।
साथ ही बोकारो अपडेट्स ने जो वादा किया था, की हम इस डोनेशन ड्राइव को पूरी तरह से पारदर्शी रखेंगें। हम अभी तक के सभी डोनेशन का विवरण आपको दे रहें हैं साथ ही कुल अनुदान में आये पैसों का खर्च भी सार्वजनिक किया जाएगा।
आप मरीज के Paytm नं 7061956800 पर अनुदान भेज सकते हैं। या फिर आप मरीज के छोटे भाई के अकाउंट में भी पैसे डाल सकते हैं। अकॉउंट डिटेल्स निचे दिया गया है...
Name : Amit Bhagat
A/c no : 479510110012677
BANK OF INDIA
IFSC : BKID0004795
पोस्ट को पढ़ रहे सभी पाठकों से हम उम्मीद करतें हैं की आप हमारी मदद जरूर करेंगें। धन्यवाद..


No comments