Header Ads

बोकारो में राज्यस्तरीय खादी महोत्सव की शुरुआत..


खादी को बाजार में बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज बोकारो के सेक्टर-4 स्थित मारुति मैदान में राज्यस्तरीय खादी व पीएमइजीपी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव का उद्घाटन पद्मश्री डॉ अशोक भगत ने किया, साथ ही मौके पर बोकारो उपायुक्त राय महिमापत रे और चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान भी उपस्थित थे। 


बता दें की झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से आयोजित यह महोत्सव 30 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक चलेगा। खादी आयोग के निदेशक आरबी राम ने बताया कि महोत्सव में इस बार बोर्ड द्वारा तैयार नए डिजाइनर परिधान लाये गए हैं। जहाँ पुरुषों के लिए डिजाइनर कुर्ता-पायजामा उपलब्ध है वहीं महिलाओं के लिए महोत्सव में डिजाइनर कुर्ती पायजामा एवं सिल्क की साड़ी भी उपलब्ध हैं। 



महोत्सव में 100 स्टॉल लगाए गए हैं। खादी, रेशमी, ऊनी सहित सभी प्रकार के खादी वस्त्र के अलावा हस्तशिल्प, सजावट के सामान, जूता-चप्पल, हर्बल कॉस्मिेटिक आइटम सहित कई ग्रामोद्योग संबंधित खाने के सामान महोत्सव में उपलब्ध हैं। फैशनेवल खादी के अलावा नई तकनिक द्वारा रशमी कपड़े एवं ऊनी वस्त्र भी यहाँ मिल रहे हैं। सभी आइटम बाजार से सस्ते दरों पर उपलब्ध हैं व कई सामानों की खरीद पर आकर्षक भी छूट दी जा रही है। 


(P.C : Shubham)



यह भी पढ़ें...






No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.