आधार कार्ड और मोंबाईल नं0 को बैंक खाते से करें लिंक, 21 मार्च को विशेष शिविर..
आज उपायुक्त श्री राय महिमापत रे की अध्यक्षता में बोकारो के सभी बैकों के प्रतिनिधियों के साथ जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक में उपायुक्त श्री रे ने सभी प्रतिनिधियों को मंगलबार को सभी प्रखण्डों में विशेष शिविर लगाकर मोंबाईल एवं आधार नं0 को बैंक खाते से लिंक करने के साथ-साथ रूपे कार्ड वितरण करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त श्री रे ने कहा कि सभी बैंक के.सी.सी. एवं जनधन योजना के तहत रूपे कार्ड का वितरण 31 मार्च तक शत प्रतिशत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बैंकों के प्रतिनिधियों को डोर-टू-डोर वोलेंटियर भी भेजकर मोबाईल और आधार नं0 लिंक करना सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में उपायुक्त श्री राय महिमापत रे के साथ निदेशक, डीआरडीए श्री संदीप कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री निरज कुमार सिंह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री संजय कुमार सिन्हा सहित सभी बैंको के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें...
No comments