Header Ads

"निरोगज्ञान" पत्रिका का विमोचन एवं परिचर्चा..

स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से स्वस्थ समाज बनाने के लिए प्रयासरत संस्था निरोग ज्ञान आर्गनाइजेशन ने एक अच्छी पहल करते हुए "निरोगज्ञान" पत्रिका का प्रकाशन शुरू किया है। आज इस पत्रिका का विमोचन डॉ केएन ठाकुर निर्देशक (बोकारो जेनरल अस्पताल) के द्वारा स्थानीय आशा लता विकलांक केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया। 


इस अवसर पर एक परिचर्चा का आयोजन भी किया गया जिसमें डॉ टी.एम. सिंह, कैंसर रोग विशेषज्ञ, डॉ सतीश कुमार, हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ एम.एल. चौरडिया, ने रोगों से बचाव के लिए परहेज की उपयोगिता पर बल देते हुए विभिन्न रोगों से बचने के उपाय बताए। कार्यक्रम में निरोग ज्ञान पत्रिका के प्रकाशन को एक प्रभावी माध्यम बताते हुए इसकी सरहना की गयी तथा इसकी उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री जीके उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया एवं संचालन प्रो. पीएल वर्णवाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव श्री नीरज कुमार के द्वारा दिया गया। 


इस कार्यक्रम में महिला समिति बोकारो, मारवाड़ी महिला समिति चास, बोकारो चैम्बर आॅफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीस, कार्डियोलॉजी सोसाईटी आफ इंडिया झारखण्ड, रेडियोथेरेपी विभाग (बीजीएच), चास कॉलेज चास, महिला कॉलेज बोकारो की अपनी सामूहिक सहभागिता रही।


उक्त कार्यक्रम में डॉ अशोक सिंह चिन्मया विद्यालय,डॉ एस.के.शर्मा, प्राचार्य चास कॉलेज चास, डॉ पंकज शर्मा, जया सिन्हा, काजल भालोटिया, सुमन अग्रवाल, सुनीता सिन्हा, डॉ बीनू शर्मा, प्रमोद दुबे (आशा-लता केंद्र), एसएम ठाकुर, मन्तोष कुमार एवं रवि श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक, प्रोफेसर, एवं समाज के प्रबुद्ध नागरीक उपस्थित हुए।


यह भी पढ़ें...




No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.