सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर..
बीती रात बोकारो के सेक्टर-9/B स्थित शॉपिंग सेण्टर में जगदम्बा फ्लावर मिल से चोरों ने सेंधमारी कर लगभग दस हजार रूपये व अन्य कीमती सामान चुरा लिए।
दूकानदार के अनुसार वे रविवार की रात दूकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब उन्होंने ने दूकान खोला तो पाया की दूकान का सामान बिखरा पड़ा है। इस बाबत जब उन्होंने दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो पाया की बीती रात 12 बजे के आस-पास एक चोर दूकान में सेंधमारी कर घुसा और चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
फिलहाल भुक्तभोगी दुकानदार ने स्थानीय हरला थाना में शिकायत दर्ज कराई है और अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को तलाशने में जुट गयी है।
( रिपोर्ट : रवि )
यह भी पढ़ें...



No comments