श्रीश्याम फागुन महोत्सव पर भव्य निशान यात्रा..
चास स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आज फागुन महोत्सव प्रारंभ हुआ। इस मौके पर आज श्री श्याम सेवा संस्थान व श्री राणी सती भक्त मंडल के संयुक्त तत्वावधान में खाटू वाले श्री श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा धर्मशाला चौक से शुरू होकर चेकपोस्ट तक और फिर वापस लक्ष्मी नारायण मंदिर तक आयोजित हुई।
निशान यात्रा प्रारंभ होने के पूर्व सभी भक्तों ने मंदिर परिसर में निशान पूजन किया। निशान पूजन के बाद श्री खाटू वाले श्याम प्रभु के विशाल चित्र को रथ में रखा गया। इस रथ के पूर्व स्थानीय बैंड पार्टी वाले बैंड पर भजन बजा रहे थे।
इसके पूर्व महिलाओं का काफिला हाथ में निशान लिए हुए खाटू वाले श्री श्याम प्रभु के जयघोष करते हुए चल रही थी। इस निशान यात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालु राजस्थानी परिधानों से सुसज्जित थे। जिसे देखने के बाद समस्त चास का वातावरण श्याममय रंग में डूबा हुआ था।बता दें की सात मार्च को निशान यात्रा में गायिका ज्योति सिंह शामिल होंगी तथा आठ मार्च को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
फागुन महोत्सव को सफल बनाने में श्री राणी सती भक्त मंडल, श्री श्याम सेवा संस्थान, मारवाड़ी पंचायत, मारवाड़ी युवा मंच तथा मारवाड़ी महिला समिति मुख्य रूप से सहयोग दे रही है।
(P.C : Shubham)
यह भी पढ़ें...





No comments