Header Ads

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बोकारो में महिलाओं के सम्मान में संपन्न हुए विविध कार्यक्रम..

आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बोकारो जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन एच.एस.सी.एल. क्लब, सेक्टर-1/B में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही राज्य को विकास के मार्ग पर आगे ले जाया जा सकता है। उपायुक्त श्री रे ने कहा कि हमारे राज्य की महामहिम राज्यपाल श्रीमती द्रोपदी मुर्मू भी एक महिला है जो राज्य की प्रथम नागरिक है।


राज्य सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्यक्रम चला रही है। शिक्षा के लिए सरकार ने कस्तुरबा गांधी उच्च विद्यालय सहित कई महिला महाविद्यालयों की स्थापना करवाई है। विधवाओं के लिए विधवा पेंशन, वृद्ध महिलाओं के लिए वृद्धा पेंशन सहित बेटियों के लिए लक्ष्मी लाडली योजना, सुकन्या योजना, जननी सुरक्षा योजना इत्यादि चलाकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। 


कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत् उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीमती मंजु देवी मुखिया नर्रा, रेणु देवी मुखिया दुगदा वेस्ट, सुनिता देवी जलसहिया जरीडीह पूर्वी सहित कुल 28 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


जिला स्तरीय आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त श्री राय महिमापत रे के अलावा उप विकास आयुक्त श्री राम लखन प्रसाद गुप्ता, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण नायक, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार, निदेशक डीपीएलआर श्री एस.एन.उपाध्याय, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्री कमलेश्वर नारायण, अंचलाधिकारी चास श्रीमती वंदना शेजवलकर सहित विभिन्न प्रखण्डों के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका आदि उपस्थित थे।

दूसरी ओर चास नगर निगम में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ महिलाओं को प्रेसर कुकर का भी वितरण किया गया... 



एक और कार्यक्रम में फैमिली काउंसलिंग सेंटर बोकारो में "एसिड विक्टिम" सोनाली मुखर्जी को सम्मानित किया गया। 




यह भी पढ़ें...




No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.