Header Ads

खोया एटीएम कार्ड, 6 घंटे के अंदर धारक को वापस मिला..

अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो तो सारी कायनात उसे तुम से मिलाने में लग जाती है। जी हाँ दोस्तों आपने “Om Shanti Om” फिल्म का ये dialogue तो ज़रूर सुना होगा। आज इसी सिद्धांत को चरितार्थ कर गया हमारा #BU_Lost_Found पोस्ट।

दरअसल आज बोकारो अपडेट्स पेज पर एक खोये हुए एटीएम बारे में पोस्ट किया गया था। वह एटीएम आज सुबह बोकारो अपडेट्स पेज से जुड़े एक सज्जन (अरुण सिंह) को चास बायपास रोड पर गिरा हुआ मिला। इसके बाद अरुण ने बोकारो अपडेट्स से समपर्क किया तथा इस बारे में एक पोस्ट करने का आग्रह किया। जिससे खोया एटीएम कार्ड धारक को वापस मिल सके।


हालाकिं खोये एटीएम कार्ड के बारे में खबर पोस्ट होने से कार्ड धारक को तो इसका पता नहीं चल पाया पर हमारे ही पेज से जुड़े एक पीएनबी बैंक कर्मी (प्रवीण) ने कोलकाता से हमसे संपर्क किया। उन्होंने हमारी टीम से कार्ड की जानकारी ली एवं इसके बाद धारक का पूरा पता और फ़ोन नं हमें बताया। मालुम हुआ की उक्त खोया कार्ड चास के रहने वाले डॉ विश्वनाथ प्रसाद का है। इसके बाद हमने सभी जानकारी अरुण जी को दी और उन्होंने उक्त कार्ड को वापस डॉ विश्वनाथ तक पंहुचा दिया। 


सुबह खोया एटीएम शाम होते-होते वापस मिलने की ख़ुशी डॉ साहब के चेहरे पर साफ़ झलक रही थी। कार्ड मिलने के बाद डॉ विश्वनाथ ने अरुण को तहे दिल से धन्यवाद दिया साथ ही मिठाइयाँ भी खिलाईं। 


बोकारो अपडेट्स की टीम भी अरुण का धन्यवाद करती है। आप जैसे नागरिक पर हमें गर्व है। आप चाहते तो सड़क पर गिरे एटीएम कार्ड को नजरअंदाज कर सकते थे पर आपकी सजगता से हमारे ही शहर के दूसरे नागरिक को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा और 6 घंटे के अंदर उनका खोया एटीएम कार्ड उन्हें वापस मिल सका। साथ ही हमारी टीम प्रवीण जी, विनोद जी एवं सीए चंद्रमोहन जी का भी आभार व्यक्त करती है। आपके कारण ही आज हम एक बोकारोवासी की मदद कर पाए। 



यह भी पढ़ें...





No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.