डाक कर्मचारी रहे हड़ताल पर..
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के साथ अन्य मांगों को लेकर आज डाक विभाग के कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण आज डाक से संबंधित सभी काम प्रभावित रहे। इस हड़ताल की घोषणा कंफेडरेशन ऑफ सेंट्रल इम्पलाइज एंड वर्कर्स की ओर से की गई थी।
इस हड़ताल के माध्यम से संघ ने न्यूनतम वेतन और फिटनेस फार्मूले में बदलाव करने, सभी प्रकार के भत्तों को बरकरार करने, पांच वर्ष में पे-रिवीजन करने, ग्रामीण डाक कर्मचारियों को सिविल कर्मचारी का दर्जा देने, 50 प्रतिशत वेतन वृद्धि करने और पदोन्नति पर दो वेतन वृद्धि करने तथा एनपीएस पेंशन योजना के स्थान पर पूर्व पेंशन योजना लागू करने की मांगें रखी हैं।
यह भी पढ़ें...



No comments