आज हड़ताल पर रहेंगे डाक कर्मचारी..
नेशनल फेडरेशन ऑफ पोस्टल इम्पलाइज फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशन के आह्वान पर डाक विभाग के कर्मचारी आज 16 मार्च को हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल का पूरा असर डाक सेवाओं पर पड़ने की संभावना है। देशभर के सारे डाकघर के कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से एक दिन की डाक सेवा पूरी तरह से ठप रहेगी।
बुधवार की रात को ही आरएमएस का काम बंद कर दिया। डाककर्मियों की हड़ताल से धनबाद-बोकारो में लगभग 50 हजार डाक आज जहां-तहां फसें रहेंगें। डाक विभाग के वरीय डाक अधीक्षक एन सरकार ने बताया कि इस हड़ताल में ग्रामीण डाकघर शामिल नहीं है। लेकिन आरएमएस में ही हड़ताल का असर रहने से ग्रामीण डाकघरों में कोई नया डाक नहीं पहुंचेगा।
इस हड़ताल की घोषणा कंफेडरेशन ऑफ सेंट्रल इम्पलाइज एंड वर्कर्स की ओर से की गई है। इनकी प्रमुख मांगों में न्यूनतम वेतन एवं फिटमेंट फैक्टर भत्ते में कमी एवं पांच साल में पे कमीशन को रिवाइज करने, एनपीएस को बदल कर पुरानी पेंशन योजना लागू करना आदि है।
यह भी पढ़ें...

No comments