पॉलीटेक्निक संस्थानों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फाॅर्म भरने की प्रक्रिया शुरू..
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा राज्य के सरकारी व गैर सरकारी पॉलीटेक्निक संस्थानों में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए फाॅर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फॉर्म 15 मार्च से 15 अप्रैल तक भरे जाएंगे। आवेदन ऑनलाइन जमा होंगे। एडमिट कार्ड 24 अप्रैल से डाउनलोड किया जा सकेगा।
इस परीक्षा के लिए सामान्य और पिछड़ी जाति के छात्रों को 650 रुपए का वहीं आरक्षित वर्ग के छात्रों को 325 रुपए का डीडी जमा करना होगा।
वेबसाइट पर जारी सूचना के मुताबिक आवेदन कर्ता का माध्यमिक या दसवीं में कम से कम 35 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार को झारखंड का निवासी होना चाहिए। यह पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को होगी तथा इसमें प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ऑब्जेक्टिव पूछे जाएंगे।
छात्र http://www.jceceb.nic.in/GenRegsyStem/root/Home.aspx?appFormId=JCECEBD17 पर जाकर क्लिक कर सकते हैं। इससे पहले यह फॉर्म एक मार्च से भरे जाने थे।
यह भी पढ़ें...

No comments