रामनवमी पर्व की विधि व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन की बैठक..
आज उपायुक्त श्री राय महिमापत रे एवं पुलिस अधीक्षक श्री वाई.एस.रमेश के संयुक्त अध्यक्षता में आगामी रामनवमी पर्व की विधि व्यवस्था संधारण से संबंधित बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त श्री रे ने कहा कि रामनवमी पर्व में विधि व्यवस्था संधारण में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी साथ ही जिले के सारे पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की छुटटी रदद करने का निर्देश भी दिया।
उपायुक्त श्री रे ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर अनुज्ञप्तिधारी प्राप्त एवं गैर अनुज्ञप्तिधारी अंखाडों की पहचान कर जुलूस हेतु रूटचार्ट निर्धारित करते हुए सूची सुपुर्द करे तथा सभी दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल एवं जुलूस के रूटचार्ट का पूर्व में ही भौतिक जांच सुनिश्चित कर ले तथा संभावित विसंगतियों को समय रहते दूरी कर ले।
उपायुक्त ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को रामनवमी पर्व से पूर्व दो से तीन बार शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके तथा अनुमंडल पदाधिकारियों को प्रत्येक प्रखण्ड में जाकर रामनवमी पर्व से पूर्व विधि व्यवस्था संबंधित बैठक निश्चित रूप से कर लें। उन्हानें प्रत्येक दिन धारा 107 से संबंधित रिपार्ट जिला नियंत्रण कक्ष में भेजने का भी निर्देश दिया।
उपायुक्त श्री रे ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की जुलूसों की विडियोंग्राफी अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करें। ताकि अशांति एवं अव्यवस्था फैलाने वालों को चिहित किया जा सके। उन्होंने कहा की रामनवमी के अवसर पर सभी प्रतिनिेयुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को चलायमान रहें साथ ही दण्डाधिकारी की पहचान के लिए मजिस्ट्रेट कैप तथा वोलेटियर टी-शर्ट बनाने का निर्देश दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वाई.एस. रमेश ने निर्देश दिया कि सभी थाना प्रभारी एक अप्रैल से छः अप्रैल तक अपने थाना क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों में हर एक घण्टे पर पेट्रोलिंग करना सुनिश्चित करेगे। उन्होंने माराफारी थाना प्रभारी को निदेश दिया सोमवार से सिवनडीह में कंट्रोल रूम सह मिनी थाना स्थापित करते हुए प्रतिदिन वहाॅ मौजूद रहे। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को जल्द से जल्द धारा 107 की सूची अनुमंडल पदाधिकारियों को सुपुर्द करने का निर्देश दिया साथ ही सभी थाना प्रभारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र के संवेदनशील जगहो को पहचान कर ले ताकि किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने विशेष शाखा को निदेश दिया कि सभी व्हाटसएप ग्रुप की सूची एवं एडमीन का नाम एवं मोबाईल नं0 उन्हें उपलब्ध कराते हुए जोड़ना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रत्येक अखाड़ा क्षेत्र में सीसी टीवी कैमरा लगाने का निदेश दिया। उनके द्वारा पिछले वर्ष के संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने की बात कही गई।
बैठक में बोकारो उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के साथ अपर समाहत्र्ता श्री जुगनू मिंज, एएसपी अभियान श्री संजय कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी बेरमो श्री कुलदीप चैधरी , अनुमण्डल पदाधिकारी, चास श्री मेनका, निदेशक, डीआरडीए श्री संदीप कुमार, सीआरपीएफ के कमांडेंट, डीपीएलआर श्री एस.एन. उपाध्याय , जिला कल्याण पदाधिारकी श्री कुुंदन कुमार , सीसीआर पुलिस उपाधीक्षक श्री रजत मणी बाखला, नगर पुलिस उपाधीक्षक श्री अजय कुमार सहित सभी पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें...
No comments