Header Ads

रांची में 15 अप्रैल से एयर एशिया की विमान सेवा..

रांची से एयर एशिया की विमान सेवा 15 अप्रैल से शुरू हो जायेगी। इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गयी है। बता दें की फिलहाल एयर एशिया में रांची से कोलकाता और रांची से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू की जा रही है। विमान 180 सीटोंवाली होगी और यह इकोनोमिक क्लास का होगा। इस सेवा के लिए कोलकाता का किराया 1999 रुपये और दिल्ली के लिए किराया 2500 रुपये निर्धारित किया गया है। यह विमान एक दिन में कोलकाता-रांची-दिल्ली के बीच एक दिन में चार फेरे लगायेगा। 


अब एयर एशिया का विमान सेवा शुरू होने से यात्रियों को बहुत फायदा होगा। यात्रियों को रांची विभिन्न एयरलाइंस के आने-जाने का कई विकल्प मिलेगा। एयर एशिया पूरे देश में सबसे कम दर पर यात्रियों को सुविधा मुहैया कराता है। वहीं, यात्रियों को दिन व रात में भी कोलकाता व दिल्ली के लिए फ्लाइट उपलब्ध होगा। 


जानिए क्या है एयर एशिया विमानों का शिड्यूल


विमान संख्या आईएस 541
                                                                    
कोलकाता से उड़ान भरेगी सुबह 8:05 बजे   रांची पहुंचेगी सुबह 9:05 बजे
रांची से उड़ान भरेगी सुबह 9:30 बजे  दिल्ली पहुंचेगी सुबह 11:25 बजे

विमान संख्या आइएस 545
 
दिल्ली से उड़ान भरेगी दोपहर 12:20 बजे    रांची पहुंचेगी दोपहर 1:55 बजे
रांची से उड़ान भरेगी दोपहर 2:20 बजे    कोलकाता पहुंचेगी दोपहर 3:20 बजे

विमान संख्या आइएस 549 
                                                                
कोलकाता से उड़ान भरेगी दोपहर 3:30 बजे रांची पहुंचेगी शाम 4:55 बजे
रांची से उड़ान भरेगी शाम 5:20 बजे  दिल्ली पहुंचेगी शाम 7:05 बजे

विमान संख्या आइएस 546  
                                                          
दिल्ली से उड़ान भरेगी शाम 5:45 बजे  रांची पहुंचेगी रात 9:25 बजे
रांची से उड़ान भरेगी 9:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी 10:50 बजे



यह भी पढ़ें...




No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.