चास निवासी सुकुमार की लिखी किताब "आईआईटी जाम"
ज्वाइंट एडमिशन फॉर एमएससी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए चास के सुकुमार की लिखी किताब ‘आईआईटी जाम व सीएसआईआर यूजीसी नेट जेआरएफ इन दिनों धूम मचा रही है। ज्वाइंट एडमिशन फॉर एमएससी की परीक्षा में सफल होने पर विद्यार्थी आईआईटी से एमएससी कर सकते हैं। परीक्षा में बीएसएसी के छात्र शमिल होते हैं। सुकुमार ने अपनी किताब में आईआईटी एमएससी की तैयारी कर रहे युवाओं को गणित में आने वाली जटिल परेशानियों को सरल शब्दों में समझाते हुए महत्वपूर्ण टिप्स बताए हैं।
सुकुमार ने रामरुद्र उच्च विद्यालय से दसवीं पास करने बाद इंटर व बीएसएसी चास महाविद्यालय से किया। वे एमएससी में विभावि में दूसरे स्थान पर रहे तथा कांउसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रीयल रिसर्च यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन-नेशनल एलिबिजलिटी टेस्ट (सीएसआईआर-यूजीसी-एनआईटी-मैथेमेटिक्स) में 41वां ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर चुके हैं।
सुकुमार बताते हैं कि आईआईटी एमएससी की तैयारी के लिए उन्हें एक भी पुस्तक ऐसी नहीं मिली, जिसमें परेशानी और उतार-चढ़ाव को बारीकी से बताया गया हो। इस कारण उन्होंने आईआईटी एमएससी की तैयारी कर रहे युवाओं से बातचीत की और उनकी परेशानियों को करीब से जानने के बाद यह पुस्तक लिखी।
यह भी पढ़ें...



No comments