बोकारो आ रही बस में लगी आग, यात्री बाल-बाल बचे..
आज देवघर से बोकारो आ रही फास्ट पांडव बस में बिजली के तार की चिंगारी से आग लग गई। इससे बस की छत पर रखा सामान जलकर राख हो गया। दरअसल एक बाइक सवार ने बस रुकवाई। तब जाकर उसमें सवार 45 यात्री बाहर भागे। गनीमत रही कि सभी यात्रियों की जान बच गई।
यह घटना आज दोपहर एक बजे बेंगाबाद में हुई। देवघर बस स्टैंड से 45 यात्री को बैठाकर बस दोपहर 11:45 बजे रवाना हुई। एक बजे बेंगाबाद चौक पर पहुंची। इससे पूर्व बिजली के तार की चिंगारी से बस की छत पर रखे लगेज में आग लग गई। सामान धूं-धूकर जलने लगा। सड़क किनारे खड़े लोग चिल्ला रहे थे लेकिन चालक को बस में आग लगने की भनक नहीं लगी। एक बाइक सवार ने ओवरटेक कर बस रुकवाई। आग लगने की सूचना मिलते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई और लोग कूदकर भागने लगे। स्थानीय मुखिया के घर के पास आग को बुझाया गया। आग पर काबू पा लेने के बाद यात्री बस में दुबारा बैठे और बस\ फिर बेंगाबाद से बोकारो के लिए रवाना हुई।
यह भी पढ़ें...

So sad
ReplyDelete