Header Ads

श्रम विभाग की ओर से दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन..

आज श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग, झारखण्ड सरकार के तत्वाधान में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन जिला प्रशासन, बोकारो के सहयोग से पंचायत सचिवालय मैंदान, ललपनिया में आयोजित की गई। मेला का उद्घाटन श्री रविन्द्र कुमार पाण्डेय, माननीय सांसद गिरिडीह के द्वारा किया गया।


मौके पर माननीय सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि झारखण्ड के बेरोजगार युवक रोजगार के लिए कहीं बाहर न जायें इसलिए इस प्रकार का आयोजन आवश्यक हो जाता है विशेषकर झुमरा पहाड़ जैसे नक्सल प्रभावित  क्षेत्रों में लोगो को रोजगार उपलब्ध कराना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि बोकारो में अनेक उद्योगों के साथ-साथ कई निजी कम्पनियाँ भी स्थित है। जिसमें रोजगार के लिए युवा वर्ग लिए जा सकते है। इस मेला का मुख्य उद्देश्य झुमरा क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत 14 पंचायतों के 34 गावों के बेरोजगार युवकों एवं युवतियों को सुगमता एवं निःशुल्क रोजगार का अवसर प्रदान करना है। दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला नियोजकों एवं निजी क्षेत्र में नौकरी चाहने वाले युवकों एवं युवतियों को एक निःशुल्क तथा खुला मंच प्रदान करता है। 


वहीं माननीय गोमिया विधायक श्री योगेन्द्र प्रसाद ने कहा कि वैसे छात्र-छात्राएँ जो पूर्ण रूप से कार्य कुशल है तो रोजगार मेला का लाभ उठा सकते है। उन्होंने विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र के युवा वर्गो को मेला से लाभाविंत होने की बात कही। 

आज पंचायत सचिवालय ललपनिया में आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में कुल 19 कंपनियों ने भाग लिया तथा कई आवेदकों को चयनित किया गया एवं 792 आवेदकों को शाॅट लिस्टेड किया गया।  


रोजगार मेला में माननीय गोमिया विधायक श्री योगेन्द्र प्रसाद महतो के साथ उपविकास आयुक्त श्री रामलखन प्रसाद गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी, बेरमो, तेनुघाट श्री कुलदीप कुमार चैधरी, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री हीरालाल मांझी, नियोजन पदाधिकारी मो0 इमरान फारूकी, नियोजन पदाधिकारी बोकारो थर्मल श्री धनंजय कुमार एवं भारी संख्या में बेरोजगार युवक युवतियाँ उपस्थित थे।



No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.