Header Ads

रितुडीह और सोनाटांड में बनेगा पीसीसी पथ..

आज बोकारो के रितुडीह पुर्नवास क्षेत्र व सोनाटांड में पी सी सी पथ का शिलन्यास बोकारो विधायक श्री बीरंची नारायण के द्वारा किया गया. इस पथ का निर्माण विधायक मद से किया जा रहा है जिसमे रितुडीह में 400 फीट व सोनाटांड़ में 300 फीट पीसीसी पथ का निर्माण होगा. 


मौके पर विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि विकास कार्य को प्रगति देने के लिए ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है. कार्य की गुणवत्ता पर ग्रामीण भी अपनी नजर रखें, गड़बड़ी मिलने पर शिकायत करें, कार्रवाई की जायेगी.


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.