क्या आपने भी नहीं कराया है 303 रुपये का रिचार्ज, तो आपके लिए जरूरी है ये जानकारी..
ट्राई के आदेश के बाद रिलायंस ने अपना समर सरप्राइज वापस ले लिया है. जिसके बाद से रिलायंस जिओ के यूसर्ज असमंजस की स्थिति में है. अचानक हुए इस ऐलान के बाद जिओ यूसर्ज के बीच हड़कंप मच गया. जिन जिओ के यूसर्ज ने ट्राई के आदेश से पहले ही 303 रुपये का रिचार्ज करा दिया था, उन्हें चार महीने का डाटा फ्री मिलेगा. मगर जिन्होंने नहीं कराया उन जिओ यूसर्ज को घबराने की जरूरत नहीं है क्युकी जिओ ने अपने यूसर्ज को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है. जिसके तहत आज रात 8 बजे तक आप 303 रुपये का रिचार्ज किसी भी स्टोर या ऑनलाइन करा सकेंगे. इससे आपको भी समर सरप्राइज का लाभ मिल सकेगा.

No comments