Header Ads

पेटरवार में होगा जलापूर्ति योजना का शिलान्यास..

मुख्यमंत्री रघुवर दास आज पेटरवार में 58 करोड़ की जलापूर्ति योजना का शिलान्यास करेंगें। इसके साथ ही 78 करोड़ की अन्य योजनाओं का भी उद्घाटन होगा।


मुख्यमंत्री आज सुबह 11 बजे बोकारो के पेटरवार पहुंचेंगे। यहां प्लस टू हाईस्कूल पेटरवार में पेटरवार-कसमार ग्रामीण जलापूर्ति योजना का शिलान्यास करेंगे। साथ ही पेटरवार के बांध ग्रामीण जलापूर्ति योजना, बोकारो कोषागार भवन, पेटरवार अंगवाली में सामुदायिक भवन और नावाडीह प्रखंड के पिलपिलो में सामुदायिक भवन का उद्घाटन करेंगे। 


इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा ओडीएफ घोषित पंचायतों के मुखियाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए ग्राम संगठन के सदस्यों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जल संसाधन तथा पेयजल स्वछता विभाग मंत्री चन्द्र प्रकाश चौधरी के अलावा कई सांसद और विधायक उपस्थित रहेंगे।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.