धोनी के शहर पहुंची 'विद्या बालन', कार छोड़ ऑटो से की सवारी..
बॉलीवुड की मशहूर फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन अपनी आने वाली फिल्म 'बेगम जान' के प्रमोशन के सिलसिले में आज रांची पहुंची। उनके साथ फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट भी रांची पहुंचे हैं।
रांची एयरपोर्ट से विद्या बालन और महेश भट्ट पिंक ऑटो में बैठ कर होटल रेडिसन ब्लू गए। यहां से वो सूचना भवन पहुंचे, जहां अधिकारियों और मीडिया से मुलाकात की। इसके बाद एक मॉल में उन्होंने मूवी प्रमोशन किया।
बताते चलें कि फिल्म बेगम जान झारखंड के लिए कई मायनों में खास है। फिल्म कि शूटिंग दुमका के नंदिनी गांव में पिछले साल जुलाई में हुई थी। गांव में ही फिल्म का सेट लगा था। फिल्म की 95 प्रतिशत शूटिंग यहीं पर हुई है। यही वजह है कि राज्य फिल्म पॉलिसी के तहत इस फिल्म को भी अनुदान देने की सहमति मिल सकती है।
यह फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज हो रही हैं। इस फिल्म की कहानी भारत-पाक विभाजन के वक्त वेश्याओं के हालात पर बनी है।




No comments