बोकारो के अवनीश कुमार होंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रधान सचिव..
बोकारो के अवनीश कुमार अवस्थी जो को 1987 बैच के यूपी कैडर के सीनियर आईएएस अधिकारी हैं, अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव होंगे। अवनीश अवस्थी 2013 से लेकर अभी तक केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय में बतौर ज्वाइंट सेक्रेट्री काम कर रहे थे। गुरुवार शाम वह केंद्रीय सेवा से कार्यमुक्त हुए और उसके बाद मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक शुक्रवार की देर रात उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की तथा बतौर मुख्य सचिव पदभार ग्रहण किया। दरअसल अवनीश अवस्थी सीएम योगी के क्षेत्र गोरखपुर के डीएम भी रहे हैं। इसी दौरान इनके विकासपरक व अच्छे कामों के मद्देनजर उनकी योगी आदित्यनाथ से करीबी बन गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार से अवनीश कुमार को कार्य मुक्त करने की गुजारिश की थी। इसके बाद ही कयास लगाया जा रहा था कि अब वह सीएम के प्रधान सचिव का दायित्व निभाएंगे।
अवनीश जी का यूपी सीएम के प्रधान सचिव बनना, बोकरोवासियों के लिए गर्व की बात है। वे सेक्टर-1 स्थित संत जेवियर्स स्कूल के 1978 बैच के छात्र है। उन्होंने कक्षा 5 वीं से 12 वीं तक की पढाई बोकारो में ही की है। उनके पिता श्री आदित्य कुमार अवस्थी बीएसएल के फॉउन्ड्री विभाग के डीजीएम थे। इस दौरान वे 1980 तक सपरिवार बोकारो में ही रहते थे। वह भोजपुरी लोकगीतों की मशहूर गायिका मालिनी अवस्थी के पति हैं। बोकारो से अब भी उनका नाता है, वे यहाँ के कई दोस्तों से अभी भी संपर्क में रहते हैं।


No comments