Header Ads

भतुआ पंचायत के जंगल में लगी आग, ग्रामीण का ट्रैक्टर जल-कर हुआ खाख़..

बोकारो में बीते रविवार को भतुआ पंचायत के जंगलों में आग लग गई। जंगल की यह आग धीरे-धीरे इतनी भयावह हो गयी की इसमें कई पेड़-पौधे सहित फसलें जल कर राख हो गयी। आग की लपट इतनी तेज थी की पुरे पंचायत को अपनी चपेट में लेते हुए स्थानीय ग्रामीण अम्बुज कुमार साहू के ट्रैक्टर में जा लगी। जिससे ट्रैक्टर जल कर खाख हो गया। 


बता दें की ग्रामीणों को इस आग पर काबू में तीन से चार घंटे काफी मशक्कत करनी पड़ी। किसान अम्बुज कुमार साहू का ट्रैक्टर ही एक जीविका का साधन था। घटना की सुचना पाकर स्थानीय हरला थाना पुलिस दमकल की दो गाड़ियों के साथ घटना स्थल पर पहुंची, तब जा कर आग पर काबू पाया गया। 

देखें विडियो (भतुआ पंचायत में लगी आग)


मौके पर पहुंचे भतुआ पंचायत के मुखिया ने कहा की इस आग ने हमारे पंचायत के कई पेड़-पौधे तथा फसलों एवं किसान के सब्जियों को जलाकर खाख कर दिया है। बाद में पुलिस-फायर ब्रिगेड एवं पंचायत के ग्रामीणों के सहायता से आग पर काबू पाया गया। अभी तक कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.