Header Ads

झुमरा के बच्चे कौशल संबंधी प्रशिक्षण हेतु रांची रवाना..

आज बोकारो उपायुक्त श्री राय महिमापत रे, पुलिस अधीक्षक श्री वाई.एस.रमेश एवं सीआरपीएफ के कमाडेन्ट श्री अखिलेश कुमार सिंह आदि ने झुमरा फोकस एरिया डेवलपमेन्ट प्लान के अन्तर्गत 27 बच्चों के कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण के लिए हरी झंडी दिखाकर राँची रवाना किया। उपायुक्त श्री रे ने कहा कि नक्सल प्रभावित झुमरा क्षेत्र के बच्चों को विभिन्न ट्रेडो में प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार हेतु तैयार किया जा रहा है। ये लड़के प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी जिविकोपार्जन के लिए अपना रोजगार चला सकेंगे।


गौरतलब है कि झारखण्ड सरकार ने झुमरा क्षेत्र को विकसित करने के लिए फोकस एरिया के रूप में लिया है। ओएनजीसी एवं रामकृष्ण मिशन के सहयोग से जिला एवं पुलिस प्रशासन ने 100 बच्चों को विभिन्न चरणों में कौशल संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु राँची भेजने का प्रस्ताव रखा है। पहले चरण में सोमवार को 27 बच्चों को राँची भेजा गया। ये बच्चे आगामी तीन महिने तक इच्छानुसार प्लम्बरिंग, ड्राईविंग, मोबाईल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रेसियन इत्यादि ट्रेडो में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। उपायुक्त श्री रे ने कहा कि 50 बच्चों को ओएनजीसी के द्वारा तथा 50 बच्चों को रामकृष्ण मिशन के द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है। 


फ्लैगअप कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री राय महिमापत रे एवं पुलिस अधीक्षक श्री वाई.एस.रमेश के अलावा सीआरपीएफ के कमाडेन्ट श्री अखिलेश कुमार सिंह, निदेशक डीआरडीए श्री संदीप कुमार, एएसपी अभियान श्री संजय कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री पी.वी.एन सिंह, ओएनजीसी बोकारो के महाप्रबंधक श्री सी.सी. पाण्डेय इत्यादि उपस्थित थे।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.