Header Ads

रामनवमी के अवसर पर जिला प्रशासन ने जारी किये इमरजेंसी हेल्पलाइन नं..

आज बोकारो उपायुक्त श्री राय महिमापत रे एवं पुलिस अधीक्षक श्री वाई.एस.रमेश ने आगामी रामनवमी पर्व को लेकर जिले के विभिन्न संवेदनशील स्थलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बोकारो के नयामोड़, सिवनडीह, उकरीदमोड़, बालीडीह, टाँड बालीडीह, जैनामोड, बेरमो एवं  नावाडीह इत्यादि क्षेत्रों में दल-बल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया।


बता दें की रामनवमी को लेकर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ती संबंधी संयुक्त आदेश निकाल दिया गया है। उपायुक्त श्री रे ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को इससे ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मोटरसाईकिल जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को भी कहा।


रामनवमी के दौरान जिले में 347 दण्डाधिकारियों एवं भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। रामनवमी जुलूस के दौरान विडियोग्राफी भी कराई जायेगी। उपायुक्त ने किसी भी आकस्मिकता एवं अव्यवस्था की स्थिति में सीधे कंट्रोल रूम से सम्पर्क करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक घंटे पर खैरियत प्रतिवेदन जिला कंट्रोल रूम को देने का निर्देश भी दिया।

रामनवमी जुलूस के दौरान किसी भी तरह की इमरजेन्सी के लिए नं निम्नलिखित हैं..

पुलिस सहायता- 100
अग्निशमन - 101
नियंत्रण कक्ष का टाॅल फ्रि नं0 18003451010
नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नं0- 06542- 242402, 06542-247891, 06542-223475

उपायुक्त बोकारो- 9470526005
पुलिस अधीक्षक, बोकारो- 9431706418
अपर समाहत्र्ता, बोकारो- 9973290604
अनुमण्डल पदाधिकारी, चास- 9431706421
पुलिस उपाधीक्षक नगर- 9431706420
पुलिस उपाधीक्षक सी.सी.आर. 9431706423
पुलिस उपाधीक्षक यातायात 9431706425
पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 9431706419
जिला अग्निशमन पदाधिकारी, बोकारो- 7050575673
नियंत्रण कक्ष में पुलिस उपाधीक्षक का मोंबाईल नं0 9431706423 


आज के निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के अलावा अपर समाहत्र्ता श्री जुगनू मिंज, अनुमण्डल पदाधिकारी बेरमो (तेनुघाट) श्री कुलदीप चैधरी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बेरमो (तेनुघाट) श्री राज कुमार मेहता, पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर श्री रजत मणी माखला सहित सभी संबंधित प्रखण्डों में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी उपस्थित थे। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.