Header Ads

चंद्रपुरा में बच्चा चोर की पिटाई, पुलिस वैन को पलटा..

आज सुबह चंद्रपुरा के नर्रा बस्ती के ग्रमीणों ने एक बच्चा चोर को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

 

खबर है की कल देर रात कथित बच्चा चोर शमसुद्दीन एक घर में घुसकर बच्चा चोरी करने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच बच्चे की मां की जाग गई और हल्ला मचाने लगी। शोर सुन आस-पड़ोस के लोग दौड़कर पहुंचे, तब तक बच्चा चोर भाग खड़ा हुआ। गांव वालों को अंदेशा था की चोर आस-पास के गांव में ही छिपा है। सभी ग्रामीण उसे ढूंढने लगे एवं सुबह होते-होते उसे बाइक सहित पकड़ लिया गया तथा बुरी तरह पिटाई कर दी गई। 


स्थानीय पुलिस जब घायल चोर को लेने पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध किया गया और उग्र होकर पुलिस के वाहन को भी पलटकर तोड़फोड़ कर दिया गया। बाद में भीड़ को बेकाबू होता देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद घायल चोर को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से उसे डॉक्टरों ने बीजीएच रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है और संवेदनशील जगहों पर चौकसी के साथ फ्लैग मार्च कराया गया है। 


इस बीच घटना को लेकर इलाके में कई तरह के अफवाहें फैली हुई हैं जिसे अधिकारियों ने ध्यान नहीं देने की अपील की है।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.