Header Ads

बोकारो में कुछ इस तरह मनाया गया रामनवमी, आप भी देखें..

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज रामनवमी पर्व ऐतिहासिक रूप से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।










आज दोपहर बोकारो के नावाडीह थाना अंतर्गत सुरही में कुछ देर के लिए स्थिति बिगड़ी। मंदिर में पूजा अर्चना को लेकर दो समुदायो के बीच थोड़ी झड़प हो गयी, जिसमे दो महिलाये व एक पुरुष घायल हो गए।


इसके बाद माहौल को तनावपूर्ण होता देख बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी ,सीसीआर डीएसपी ,नावाडीह थाना प्रभारी ने तनावपूर्ण माहौल को शांत करने हेतु आज अपराह्न 3 बजे धारा 144 लगा दिया गया। 


इस बीच नावाडीह प्रखंड के सुरही पंचायत में दो समुदायों द्वारा हिंसा की अफवाह फैलायी जा रही थी जिसे जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने समय से पहले ही नियंत्रित कर लिया। फिलहाल अभी वहां माहौल पूरी तरह से शांत है। 



एक घटना सिटी थाना अन्तर्गत सेक्टर-1 के पास भी हुई, जहाँ आयोजित रामनवमी  में जुलूस के बीच एक सीसीआर मारुती कार अनियंत्रित होकर प्रवेश कर गयी। इसके बाद चालक को गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया। 





कुल मिलाकर जिले में रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण रहा। उपायुक्त श्री राय महिमापत रे एवं पुलिस अधीक्षक श्री वाई एस रमेश स्वयं भ्रमण कर रामनवमी जुलूसों का जायजा ले रहे थे तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। साथ ही देर रात तक जिला नियंत्रण कक्ष से पूरे जिले पर निगरानी रखे हुये थे।





No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.