Header Ads

चीरा चास के सोमनाथ मंदिर में हुई चोरी..

चीरा चास के कुंज विहार में स्थित श्री श्री सोमनाथ मंदिर में देर रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बुधवार देर रात चोरों ने मंदिर परिसर में बने दान पेटी पर ही हाथ साफ कर दिया। यहां अलमारी में रखे कुछ सामान को भी चोर ले गए हैं।


सूचना के बाद चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। चोरी का मामला दर्ज कर जांच करने की बात कही जा रही है। हालांकि मंदिर में किसी भी तरह के कीमती आभूषण चोरी नहीं हुए हैं। क्योंकि मंदिर के पुजारी ऐसे कीमती छत्र और आभूषणों को अपने घर ले जाते हैं। बताया गया है कि दानपात्र में रखी लगभग 11 हजार रुपए की नकद राशि ही चोर ले गए हैं।


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.