Header Ads

पीएम मोदी का साहेबगंज दौरा : गंगा पुल परियोजना का हुआ अनावरण..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखण्ड में एक दिन के साहेबंगज दौरे पर आये। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित गंगा पुल एवं बंदरगाह निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। 


बता दें की यह पुल साहिबगंज से बिहार के मनिहारी को जोड़ेगा। राज्य में गंगा नदी पर बननेवाला यह पहला पुल है। सब कुछ तय समय पर हुआ, तो 2021 तक संताल से सीमांचल और उत्तर बिहार की दूरी आठ से 10 घंटे की जगह एक-दो घंटे में तय की जा सकेगी। इस पुल के जरिये झारखंड का उत्तर-पूर्वी राज्यों के साथ सीधा संपर्क होगा। 


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, गंगा पुल बनने से बिहार और झारखंड के बीच की दूरी कम हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा, झारखंड का विकास होने से अब कोई रोक नहीं सकेगा। उन्होंने कहा, पूरे संथाल परगना का अगर भला करना है तो गरीब से गरीब, आदिवासी, पिछड़े भाई बहन के जीवन में बदलाव लाना है तो एक ही उपाय है, विकास करना है। जितनी तेजी से विकास करेंगे हम जनसामान्य की जिदंगी को बदलने में कामयाब होंगे।


इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज साहिबगंज में मल्टीमॉडल टर्मिनल सहित कुल चार हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। पहाड़िया बटालियन के लिए चयनित महिला सिपाहियों को नियुिक्त का पत्र बांटा। 


उन्होंने डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए सखी मंडल की सदस्यों को मोबाइल फोन भी बांटा। 


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.