Header Ads

रांची में होगा मिस्टर एंड मिस इंडिया ईस्ट शो..

फोर फॉक्स इवेंट्स के तत्वधान में मिस एंड मिस्टर इंडिया ईस्ट शो का आयोजन रांची में किया जा रहा है। इसके लिए ऑडिशन 11 मई को रांची में लिया जाएगा।


इस शो में झारखंड, बिहार, बंगाल, उड़ीसा व यूपी के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। सभी राज्यों में मॉडलिंग, डांसिंग, फैशन डिजाइनिंग के लिए ऑडिशन की व्यवस्था होगी। शो में देशी-विदेशी और स्थानीय मॉडल व डिजाइनर के साथ प्रतिभागी शोकेस करेंगे। इस शो के माध्यम से स्थानीय टैलेंट को बढ़ावा मिलेगा। 


इसकी जानकारी देते हुए फोर फॉक्स इवेंट के निदेशक सिद्धांत सिंह ने बताया की ऑडिशन में चयनित प्रतिभागी को मिस्टर एंड मिस इंडिया ईस्ट शो के फिनाले में भाग लेने का मौका मिलेगा। इससे पहले 1 मई को पटना में भी ऑडिशन होगा। साथ ही विश्व प्रसिद्ध कोरियोग्राफर उत्सव ढोलकिया इस शो के ऑडिशन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को तैयार करेंगे। शो के फाइनल में जज की भूमिका में एक्ट्रेस नेहा शर्मा और मोनी राय, मॉडल शीतल भल्ला व डांस कोरियोग्राफर भूषण कामले शामिल होंगे।

राँची ऑडिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म, निचे क्लिक कर भर सकते हैं..


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.