Header Ads

जूता बेचने के खिलाफ जूता-चप्पल रैली..

बोकारो में निजी स्कूलों के मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए बोकारो चैम्बर आॅफ काॅमर्स के आह्वाहन पर आज जूता-चप्पल रैली निकाली गई। 


इस रैली के माध्यम से बोकारो के पब्लिक स्कूलों की ओर 400 रुपए का जूता 1900 रुपए में खरीदने के फरमान और शैक्षणिक शुल्क के नाम पर अभिभावकों से हजारों रुपए वसूलने का कड़ा विरोध किया गया। 


\कार्यक्रम में सर्वप्रथम एक गोष्ठी का आयोजन सेक्टर-4 चैंबर चौक पर किया गया तत्पश्चात जूता-चप्पल रैली निकालकर अभिभावकों एवं चैंबर के सदस्यों द्वारा पब्लिक स्कूलो के खिलाफ कड़ा विरोध प्रकट किया गया। 


इसमें बोकारो जिला के पब्लिक स्कूलों के व्यवसायिक संचालन पर आपत्ति करते हुए सरकार से मांग की गई कि एनजीओ, ट्रस्ट, मिशन आदि के तहत निबंधित संस्थानों द्वारा व्यवसायिक तरीके से पब्लिक स्कूलों का संचालन किया जा रहा है, जो कि संस्था के मूल उद्देश्यों के विरूद्ध है। लाखों-करोड़ों रुपए अभिभावकों से वसूले जा रहे हैं, इसकी सरकारी आॅडिट कराई जानी चाहिए और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। 


रैली में चैम्बर के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, महामंत्री राजेन्द्र विश्वकर्मा, अनिल कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, भइया प्रीतम, वीरेंद्र कुमार, नवीन कुमार, पुरुषोत्तम राजहंस, सुधांशु प्रसाद, मनोज कुमार अग्रवाल, पीएसपी गुप्ता, सत्येन्द्र कुमार, राकेश मिश्रा समेत कई अभिभावक व चैंबर के सदस्य मौजूद रहे।


देखें वीडियो..

बोकारो के शैक्षिणिक, राजनितिक, सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों को बोकारो अपडेट्स पर प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें : 9905404064

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.