Header Ads

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन..

आज जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमति सुषमा देवी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमति सुषमा देवी ने कार्यक्रम में उपस्थित उपाध्यक्ष श्री हीरालाल मांझी, सभी जिला परिषद सदस्यगण, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद सहित कार्यालय कर्मियों को राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी के ग्राम स्वराज के सपनों को साकार करने एवं पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की शपथ दिलाई। 


शपथ ग्रहण समारोह के बाद जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमति सुषमा देवी ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यक्रमों एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करे। साथ ही महात्मा गाॅधी का सपना पूर्ण साक्षर, खुले में शौचमुक्त भारत, कुपोषण रहित भारत, सामाजिक कुरितियों- डायन प्रथा एवं दहेज प्रथा को पंचायत से मिटाने की बात उन्होंने कही। 


कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद उपाध्य श्री हीरालाल मांझी, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी श्री मोहन मिश्रा, सभी जिला परिषद सदस्यगण सहित कार्यालय कर्मी उपस्थित थे। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.