Header Ads

चास गुरुद्वारे के समीप पानी एवं शरबत वितरण कैंप का आयोजन..

चास गुरुद्वारे के समीप निरवैर खालसा दल ने ठंडा पानी एवं शरबत वितरण कैंप लगाया। खालसा दल के सदस्यों ने बताया कि शहीदों के सरताज सिख धर्म के पांचवे गुरु श्री गुरुअजरुन देव जी के याद में यह कार्यक्रम किया जाता है। गुरु अजरुन देव का जन्म अप्रैल 1563 में हुआ और इनकी मृत्यु मई 1606 में हुई। गुरू रामदास जी के सबसे छोटे पुत्र थे। गुरु अजरुन देव ही पहले सिख गुरु है जो शहीद हुए हैं। सिख धर्म में इन्हें शहीदों का सरताज कहा जाता है। गुरु अजरुन साहिब ने शाही ग्रंथ जो गुरु ग्रंथ साहिब का सबसे महत्वपूर्ण भाग है का संकलन किया था। इनके कार्यकाल के दौरान हरि मंदिर साहिब का निर्माण कार्य पूरा हुआ।


दल के सदस्यों ने कहा कि सिख धर्म सेवा को ही सबसे बडा धर्म मानती है। यही हमारे सभी गुरुओं का मूलमंत्र है। सदस्यों ने कहा  कि यह कैंप प्रत्येक रविवार को लगाया जाएगा एवं एनएच-32 में आने-जाने वाले राहगीरों एवं यात्री बसों को रोककर उनके बीच शरबत का वितरण होगा। इस अवसर पर हरपाल सिंह, रघुवीर सिंह, बल¨वदर सिंह, जगराज सिंह, जितेन्द्र सिंह, श्रवण सिंह, मनदीप सिंह, अवतार सिंह आदि मौजूद थे।

बोकारो के शैक्षिणिक, राजनितिक, सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों को बोकारो अपडेट्स पर प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें : 9905404064

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.