Header Ads

अब डुमरी में पिछड़े और नक्सल प्रभावित गावों के बच्चे नहीं रहेंगें शिक्षा से मरहूम..

पढोगे-लिखोगो बनोगे नबाब, खेलोगे-कूदोगे बनोगे ख़राब। यह कहावत आप सभी ने सुन रखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी को बताया या इस मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। लेकिन इस वाक्या को सिद्ध करने के जज्बे और जूनून के साथ उतरे है डुमरी के विधायक जगरनाथ महतो। जहाँ उन्होंने यह सिद्ध किया की कोशिश हो तो समाज को बदला जा सकता है। 
देखें वीडियो..

आज इसी जूनून के साथ डुमरी विधायक ने जहाँ बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया वही उनके माता पिता को भी समझाया की पढ़ना कितना जरूरी है।
देखें वीडियो..

दरअसल झारखण्ड सरकार का आगाज "चलम् पढ़े" को अपना उद्देश् बनाकर डुमरी के विधायक ने कमर कस ली है और अखाड़े में उतर पड़े हैं।  विधायक जी का यह जूनून है की उनके क्षत्रे में शिक्षा से कोई भी बच्चा वंचित न रह जाए।
देखें वीडियो..

इसी को लेकर डुमरी के विधायक जी ने आज अपने क्षेत्र के सुदूर नक्सल प्रभावित गावों के बच्चों को पढ़ने के लिए तैयार किया नहलाया-धुलाया, बाल कटवाए, किताबें दी साथ ही कपडे देकर उसे पहनाया और सारे बच्चों को स्कूल भी पहुंचाया।  विधायक जी ने तय कर लिया है की उनके राज् में कोई भी शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।
देखें वीडियो..

विधायक जगरनाथ जी की माने तो उनके क्षेत्र में सारे लोग गरीब हो या धनवान हो सारे शिक्षित हो और अपने पैरो पर खड़े हो कर समाज को आगे बढ़ाने में गति प्रदान करे, तब ही हमारा समाज बदलेगा-आगे बढेगा और आने वाला सबेरा एक नया किरण बिखेरेगा। 
देखें वीडियो..

समाज के पिछड़े इलाको को आगे बढ़ाने के इस प्रयास हेतु डुमरी के विधायक जी को बोकारो अपडेट्स ग्रुप का सलाम, आप जैसे जनप्रनिधि अगर इस जज्बे को कायम रखें तो निश्चय ही समाज में कोई भी वर्ग शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। 
देखें वीडियो..

 (रिपोर्ट : रिपुसूदन पाठक)
#Team #BokaroUpdates

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.