निरोगज्ञान द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन..
आज चास महाविद्यालय के प्रांगण में बोकारो स्टील सिटी के स्वयं सेवी संस्था निरोगज्ञान के तत्वाधान में तथा कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों के सहयोग से एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।
उपस्थित डाक्टर्स ने कार्यक्रम के संबोधन में कहा कि आज के इस भागदौड़ की जि़ंदगी मे हमें अपनी सेहत का ध्यान और परहेज खुद से करने की सबसे ज्यादा जरूरत है। बढ़ते हुए कैंसर की गंभीरता को देखते हुए डॉ टी.एम.सिंह ने कहा कि झारखण्ड में 30-35 कैंसर अस्पताल होने चाहिए और कैंसर के रोकथाम के लिए व्यायाम, योग, क्रियात्मक कार्य कलापों में अपने को व्यस्त रखना चाहिये । जैसे जैसे जीवनशैली में परिवर्तन हो रहे है वैसे वैसे बीमारियां भी बढ़ रही है। इसके लिए *पूर्व एवं पूर्ण परीक्षण* की अहमियत पर जोर डाला गया जो कि सबसे ज्यादा जरूरी है।
डॉ. के.एन. ठाकुर, ने कहा कि अगर किसी को तनाव व मानसिक परेशानी है तो उसे थोड़ा समय दें उसे अपने मन की बात बोलने का मौका देना चाहिए इससे उसके मन की दुविधा का हल निकाला जा सकता है ना कि उसे हीन दृष्टि से देखे। उसके हल संभावना पर चर्चा करें। मरीज से ज्यादा से ज्यादा बातचीत करके ही उसका इलाज संभव है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोकारो के विधायक श्री बिरंची नारायण थे तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में बी.जी.एच. के निदेशक डॉ. के.एन. ठाकुर, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. टी.एम.सिंह, बोकारो जेनेरल अस्पताल के डीएनबी चिकित्सकों के अलावे इस मुफ्त चिकित्सा शिविर में प्रमुख रूप से *मेडिट्रीना हॉस्पिटल वैल्लोर* एव मुस्कान हॉस्पिटल का सराहनीय योगदान रहा ।
मंच संचालन प्रो.पी.एल. वर्णवाल ने किया तथा अतिथितियों को स्वागत डॉ.के.एन.झा एवं श्री नीरज ने किया । अध्यक्षीय भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन चास महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के.शर्मा ने किया।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 70 -75 नागरिको का मुफ्त इलाज व जांच किया गया। जिसमें प्रमुखतः इसीजी, ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल लेवल, यूरिक एसिड की जांच की गई ।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से रवि श्रीवास्तव, सुकदेव प्रसाद, प्रो. रघुबर सिंह, प्रशांत कुमार, प्रो. पीसी ठाकुर, राजीव कुमार, मनीष कुमार, मनतोस कुमार, विवेक कुमार, विकास पांडेय एवं निरोग्यान की पूरी टीम का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा ।






No comments