Header Ads

नावाडीह के खरपीटो ग्राम महायज्ञ का आयोजन..

आदर्श ग्राम योजना कार्यक्रम के तहत आज 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सह शिव प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन आदर्श ग्राम खरपीटो नावाडीह में किया गया। 


इस अवसर पर डुमरी प्रखंड के विधायक जगरनाथ महतो के साथ देवी महतो स्मारक महाविद्यालय के प्राचार्य श्री चन्द्रिका प्रसाद महतो, खरपिटो पंचायत के मुखिया नन्दलाल नायक एवं जिला परिषद् श्रीमती फूलमती देवी शामिल हुए। 


आज सुबह इस कार्यक्रम की शुरुआत जल यात्रा के साथ हुई। जल भरते समय श्री चन्द्रिका प्रसाद महतो ने संकल्प लिया की खरपिटो क्षेत्र में शिक्षा का विकास करेंगे इसके साथ ही खरपिटो के मुखिया नन्दलाल नायक और हीरालाल तुरी ने मौके पर वृक्षारोपण भी किया गया।


जल यात्रा के दौरान भारी संख्या में महिलाएं व ग्राम वासी उपस्थित थे तथा जगह-जगह में शरबत पानी की वयवस्था भी की गयी थी।

(P.C : Raj)

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.